विदेश में रहने वाले भारतीयों (NRI) के लिए बड़ी राहत की खबर है। State Bank of India और Bank of Baroda ने अपनी FCNR (Foreign Currency Non-Resident) जमा योजनाओं पर ब्याज दरों में बड़ा इजाफा किया है। अब अमेरिकी डॉलर में जमा पर निवेशकों को 6% तक का रिटर्न मिल सकता है। यह कदम Reserve Bank of India की हालिया विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ाने की रणनीति के बाद उठाया गया है।
नई दरें पहले के करीब 3.35% के मुकाबले काफी ज्यादा हैं। यानी अधिकतम ब्याज दर में 265 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी हुई है, जो NRI निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर बन सकती है।
SBI ने अपनी नई FCNR(B) Advantage Deposit Scheme लॉन्च की है। इसके तहत 10 लाख डॉलर तक के डिपॉजिट पर 3 से 4 साल के लिए 5.25%, 4 से 5 साल के लिए 5.50% और 5 साल के लिए 5.75% ब्याज मिलेगा। वहीं 10 लाख डॉलर से अधिक के निवेश पर 5 साल के लिए 6% तक का रिटर्न दिया जाएगा।
वहीं Bank of Baroda ने अमेरिकी डॉलर के अलावा ब्रिटिश पाउंड, यूरो, ऑस्ट्रेलियन डॉलर और कैनेडियन डॉलर पर भी दरों में बदलाव किया है। बैंक 4.75% से 5.15% तक अन्य विदेशी मुद्राओं पर रिटर्न दे रहा है।
इससे पहले HDFC Bank, Yes Bank और AU Small Finance Bank भी FCNR दरों में बढ़ोतरी कर चुके हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि RBI के इस कदम से भारतीय बैंकिंग सिस्टम में विदेशी मुद्रा प्रवाह मजबूत होगा और भारतीय रुपये को सपोर्ट मिलेगा।

