महंगाई का असर! Dabur ने बढ़ाई कीमतें, ₹10-₹20 पैक्स में अब मिलेगा कम सामान

महंगाई का असर! Dabur ने बढ़ाई कीमतें, ₹10-₹20 पैक्स में अब मिलेगा कम सामान

घरेलू FMCG कंपनी Dabur India ने बढ़ती इनपुट लागत और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के असर को संभालने के लिए अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में 4% तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इसके साथ ही कंपनी छोटे पैक्स का वजन भी घटाएगी, ताकि लागत दबाव को संतुलित किया जा सके।

कंपनी के ग्लोबल CEO मोहित मल्होत्रा ने पोस्ट रिजल्ट बातचीत में बताया कि भारत कारोबार में महंगाई बढ़ रही है और लगभग सभी पोर्टफोलियो में 10% तक लागत दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि होम एंड पर्सनल केयर और हेल्थकेयर सेगमेंट पर इसका असर अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने कहा कि कंपनी कीमतों में बढ़ोतरी के साथ वॉल्यूम ग्रोथ बनाए रखने की रणनीति पर काम कर रही है।

Dabur अब ₹10 और ₹20 वाले छोटे पैक्स की ग्रामेज घटाएगी। कंपनी ने पिछले साल GST बदलाव के बाद इन पैक्स का वजन बढ़ाया था, लेकिन अब लागत बढ़ने के कारण उसमें कटौती की जा रही है।

मार्च तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा। Dabur का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 15% बढ़कर ₹369 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल समान अवधि में ₹320 करोड़ था। वहीं नेट सेल्स 7% से ज्यादा बढ़कर ₹3,038 करोड़ रही।

कंपनी ने बताया कि उसका India business volume growth 6% रहा। ग्रामीण बाजार की ग्रोथ शहरी बाजार से 350 बेसिस पॉइंट ज्यादा रही, हालांकि दोनों के बीच का अंतर अब कम हो रहा है। वहीं कंपनी के जूस और नारियल पानी वाले Active पोर्टफोलियो में डबल डिजिट ग्रोथ बनी रही।

गर्मी के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ और तूफानों के कारण बेवरेज कारोबार पर दबाव की आशंका जताई गई है। हालांकि कंपनी को उम्मीद है कि एल-नीनो की स्थिति बनने पर पेय पदार्थ और ग्लूकोज श्रेणी में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिल सकती है।