Tempsens IPO को 184 गुना सब्सक्रिप्शन, ₹84,000 करोड़ की बोली से मचा उत्साह

Tempsens IPO को 184 गुना सब्सक्रिप्शन, ₹84,000 करोड़ की बोली से मचा उत्साह

उदयपुर की Tempsens Instruments (India) Ltd के ₹650 करोड़ के IPO को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इश्यू के लिए करीब ₹83,834 करोड़ की बोलियां आईं और कुल 279.44 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई गई, जबकि 1.518 करोड़ शेयर ऑफर पर थे। इस तरह IPO 184.07 गुना सब्सक्राइब हुआ।

डिमांड में Non-Institutional Investors (NII) सबसे आगे रहे। इस हिस्से को 314.44 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। QIBs ने 302.88 गुना और रिटेल निवेशकों ने 60.69 गुना सब्सक्राइब किया। कर्मचारी आरक्षण 124.95 गुना सब्सक्राइब हुआ, जो अब तक के प्रमुख IPO में सबसे ऊंचे स्तरों में रहा।

बाजार प्रतिभागियों के मुताबिक, Tempsens IPO में इतनी मजबूत मांग की एक बड़ी वजह इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम है। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹285-300 प्रति शेयर रखा था और ग्रे मार्केट में शेयर करीब दोगुनी कीमत पर कारोबार करने की चर्चा है।

IPO में ₹95 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹555 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल था। कंपनी पूंजीगत खर्च, कर्ज के पुनर्भुगतान और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए रकम का इस्तेमाल करेगी।

FY26 में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 17.5% बढ़कर ₹444.90 करोड़ और कंसोलिडेटेड PAT ₹71 करोड़ रहा। कंपनी भारत के तापमान सेंसर बाजार में करीब 10.5% हिस्सेदारी रखती है।

Anand Rathi Research ने ऊपरी प्राइस बैंड पर 35.4 गुना P/E और 25.64 गुना EV/EBITDA वैल्यूएशन का अनुमान लगाया है। ब्रोकरेज ने लंबी अवधि के लिए “Subscribe” रेटिंग दी है।