5-Day Work Week की मांग पर बैंक यूनियनों की हड़ताल, 11 सितंबर को प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं

5-Day Work Week की मांग पर बैंक यूनियनों की हड़ताल, 11 सितंबर को प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं

देशभर में बैंकिंग सेवाएं इस सप्ताह के अंत में प्रभावित हो सकती हैं। प्रमुख बैंक कर्मचारी और अधिकारी यूनियनों के संगठन United Forum of Bank Unions (UFBU) ने 11 सितंबर को देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियनों की प्रमुख मांग सभी शनिवार को बैंकिंग अवकाश घोषित कर 5-Day Work Week लागू करना है।

देश के सबसे बड़े बैंक State Bank of India (SBI) ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी जानकारी में कहा है कि उसे UFBU की हड़ताल का नोटिस मिला है। बैंक ने सामान्य कामकाज के लिए जरूरी इंतजाम करने की बात कही है, लेकिन हड़ताल के कारण शाखाओं और कार्यालयों का काम प्रभावित होने की संभावना जताई है।

UFBU ने सितंबर में कुल चार दिन की हड़ताल का कार्यक्रम घोषित किया है। इसमें 11 सितंबर की एक दिवसीय हड़ताल के अलावा 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिन की हड़ताल शामिल है। इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल की भी घोषणा की गई है।

फिलहाल बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को काम होता है। Indian Banks’ Association (IBA) पहले ही केंद्र सरकार को सभी शनिवार को बैंक अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव दे चुका है। दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी अगस्त 2015 से लागू है।

यूनियनों की दूसरी बड़ी मांग Performance Linked Incentive (PLI) व्यवस्था में बदलाव की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई बैठक के बाद FY 2025-26 के लिए 19 नवंबर 2024 को जारी PLI व्यवस्था को फिलहाल रोक दिया गया है। इस मुद्दे पर Bipartite Settlement और Joint Note चर्चाओं के दौरान आगे विचार किया जाएगा।

निवेशकों के लिए हड़ताल का असर मुख्य रूप से शाखा संचालन और ग्राहक सेवाओं तक सीमित रह सकता है, जबकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की संभावना है।