Archean Chemical Industries के शेयरों पर ICICI Securities ने ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹640 से बढ़ाकर ₹655 कर दिया है। ब्रोकरेज के नए लक्ष्य के मुताबिक मौजूदा स्तर से करीब 32% तक की संभावित बढ़त बनती है। ब्रोकरेज ने कंपनी को स्पेशलिटी केमिकल्स सेक्टर में अपनी टॉप पसंद बताया है।
करीब ₹6,115 करोड़ के मार्केट कैप वाली कंपनी के शेयर ₹495 के आसपास कारोबार कर रहे थे। इसका 52-हफ्ते का हाई ₹726 और लो ₹480 है। शेयर का P/E करीब 63 गुना है।
ICICI Securities के मुताबिक कंपनी का मुख्य बिजनेस तीन कमजोर वर्षों के बाद रिकवरी के संकेत दे रहा है। पिछले दो तिमाहियों में Bromine उत्पादन में सुधार हुआ है और कीमतों में भी धीरे-धीरे रिकवरी आई है। ब्रोकरेज को FY26-FY28 के बीच EBITDA में 50% से ज्यादा CAGR की उम्मीद है। FY28 के EBITDA और EPS अनुमान में क्रमशः 4% और 5.5% की बढ़ोतरी की गई है।
कंपनी की सबसे बड़ी लंबी अवधि की संभावना Semiconductor Business को माना जा रहा है। Archean भारत की पहली Integrated Silicon Carbide Power Semiconductor Manufacturing Facility स्थापित कर रही है। करीब $250 मिलियन की परियोजना को कैबिनेट मंजूरी मिल चुकी है और eligible capex पर 75% तक fiscal support का प्रावधान है। Phase-1 में सालाना 60,000 wafers की क्षमता होगी।
खास बात यह है कि ICICI Securities के FY28 अनुमानों में Semiconductor Business से कोई revenue शामिल नहीं है। ब्रोकरेज को इसका योगदान FY29 से पहले शुरू होने की उम्मीद नहीं है।

