अप्रैल–मई में ₹2,378 करोड़ के IPO लॉक-इन खुलेंगे, 11 शेयरों पर दबाव संभव – क्या आपके पास हैं ये स्टॉक्स?

अप्रैल–मई में ₹2,378 करोड़ के IPO लॉक-इन खुलेंगे, 11 शेयरों पर दबाव संभव - क्या आपके पास हैं ये स्टॉक्स?

अगले दो महीनों में शेयर बाजार में IPO लॉक-इन एक्सपायरी का बड़ा असर देखने को मिल सकता है। Axis Securities के अनुसार, अप्रैल और मई के दौरान 11 हालिया लिस्टेड कंपनियों के लगभग ₹2,378 करोड़ के एंकर निवेशकों के शेयर ट्रेडिंग के लिए खुलेंगे। इससे कुछ शेयरों में शॉर्ट-टर्म सप्लाई प्रेशर बढ़ने की आशंका है।

अप्रैल की शुरुआत में Sedemac Mechatronics के करीब ₹364 करोड़ के शेयर 7 अप्रैल को अनलॉक होंगे। इसके बाद 13 अप्रैल को Bharat Coking Coal के ₹178 करोड़ और 18 अप्रैल को Amagi Media Labs के ₹366 करोड़ के शेयर बाजार में आएंगे। इसी दिन GSP Crop Science के ₹127 करोड़ के शेयर भी खुलेंगे, जिससे मिड-मंथ में दबाव बढ़ सकता है।

22 अप्रैल को Shadowfax Technologies IPO के ₹397 करोड़ और 23 अप्रैल को Central Mine Planning & Design के ₹421 करोड़ के शेयर अनलॉक होंगे, जो अप्रैल के सबसे बड़े इवेंट्स में शामिल हैं।

मई में यह ट्रेंड जारी रहेगा, जहां 12 मई को Fractal Analytics के ₹528 करोड़ और Aye Finance के ₹168 करोड़ के शेयर खुलेंगे। इसके अलावा Clean Max Enviro Energy (₹336 करोड़), PNGS Reva Diamond Jeweller (₹74 करोड़) और Gaudium IVF (₹22 करोड़) के शेयर भी बाजार में उपलब्ध होंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि इन एंकर निवेशक शेयरों के अनलॉक होने से चुनिंदा IPO स्टॉक्स में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है। हालांकि, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह गिरावट संभावित बायिंग ऑपर्च्युनिटी भी बन सकती है, खासकर मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों में।